
Jasidih (Deoghar): जसीडीह-झाझा मुख्य रेलखंड के रेलवे ओवरब्रिज गंगटी गांव पास तीन लाश बरामद हुई। जिसमें दो बालक और एक महिला की लाश शामिल है। बताया जा रहा कि पारिवारिक विवाद से तंग आकर मां ने शनिवार को दो बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है।

बताया जा रहा कि बीते शुक्रवार को 30 वर्षीय प्रमिला देवी अपने बड़े बेटा 12 वर्षीय नितेश कुमार और 8 वर्षीय अजीत कुमार के साथ बाल कटाने की बात कह कर घर से निकली थी । देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार के सदस्यों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने घटना की जानकारी मायके वाले को दी। घटना को लेकर मायके वाले खोजबीन करते हुए जसीडीह स्टेशन आया था। इस दौरान मृतक के छोटा भाई चंदन कुमार को जानकारी मिली की रेलवे पटरी पर तीन शव पड़ा हुआ है । जानकारी के आधार पर स्वजन ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव की पहचान अपनी बड़ी बहन के रूप में की है।

घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक अपने शरीर में दोनों बच्चों को चादर से लपेट कर बांधकर रेलवे पटरी पर सो गई थी। घटना की जानकारी जसीडीह आरपीएफ को मिलने पर एएसआई प्रभास कुमार मंडल जसीडीह थाना के एएसआई कुशो महतो ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मायके वालों ने बताया कि बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चकाई थाना के भितिया गांव निवासी दशरथ यादव की बेटी प्रमिला देवी की शादी बीते 2005 के दौरान गिरिडीह जिला के देवरी थाना अंतर्गत माधोपुर गांव निवासी मोहन यादव के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए गुजरात के सूरत शहर में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। लेकिन बीते कुछ दिनों से महिला के सास ससुर और गोतनी उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। जिसको लेकर सामाजिक स्तर पर कई बार दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता हुआ था।
घटना को मृतक के स्वजन ने जसीडीह थाना को आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है । घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


