
Deoghar: गृह मंत्री अमित शाह विजय संकल्प रैली को संबोधित करने के बाद रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ पहुंचे जहां उन्होंने शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मौके पर बच्चों ने बैंड बाजे के साथ उनका स्वागत किया।

बच्चों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि आप पढ़ लिख कर डॉक्टर,वैज्ञानिक,इंजीनियर,महाधिवक्ता बनें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने स्कूल से बाहर सार्वजनिक जीवन के लिए बच्चों को एक मिशन स्कूल से दूसरे स्कूलों में भी भेजना चाहिए, इससे सामंजस्य बनेगा। स्वामी विवेकानंद ने अपने गुरु रामकृष्ण महर्षि के उपदेश को पूरे जग में प्रसारित,प्रचारित और स्वीकृति देने का कार्य किया।सनातन धर्म के समग्र ब्रह्मांड के कल्याण के विचार को दिग दिगंत तक पहुंचाने का काम किया है। उन्हीं आदर्शों से बनी है रामकृष्ण मिशन।


कार्यक्रम के दौरान श्री शाह ने मिशन स्थित विद्यापीठ मंदिर में श्री रामकृष्ण देव पूज्यनीय मां शारदा देवी एवं स्वामी विवेकानन्द को अर्घ्य दिया।


