Bahraich: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर बड़ा हमला (Big Attack) बोला और कहा कि सपा सरकार, आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने तक से खिलाफ थी। इसलिए मैं कहता हूं जो लोग देश की नहीं सोच सकते, देश की सुरक्षा को ताक पर रखते हैं, वो यूपी का कभी भला नहीं कर सकते। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को बहराइच में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों पर यूपी में एक नहीं बल्कि कई-कई बम धमाकों का आरोप था, ये लोग उन आतंकवादियों को जेल से रिहा करने का पक्का निर्णय करके बैठै थे। ये आतंकवादियों पर मुकदमा तक नहीं चलाना चाहते थे। समाजवादी सरकार, आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने तक से खिलाफ थी। इसलिए मैं कहता हूं, जो लोग देश की नहीं सोच सकते, देश की सुरक्षा को ताक पर रखते हैं, वो यूपी का कभी भला नहीं कर सकते।

मोदी ने कहा कि इन लोगों ने दशकों तक गरीबी हटाओ और समाजवाद के नाम पर वोट बटोरे और धन लूटा। यूपी में हमसे पहले सत्ता में रहे लोगों ने गरीबों को गरीबी से लड़ने के लिए न अस्त्र दिये न शस्त्र दिये। हम लोगों ने गरीबों के लिए बैंकों के दरवाजे खोल दिये। जनधन खाते के साथ मोबाइल को जोड़ने से सुरक्षा चक्र मजबूत हो गया। आप जितनी ताकत हमें देंगे, हम उतने ही मजबूत फैसले लेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि दोबारा सपा की सरकार बनी तो योजनाएं बंद हो जाएंगी। माफियावादियों को मौका मिला तो ये लोग गांव गरीब की योजनाओं को बंद कर देंगे। इन्हें मौका मिला तो बदला लेने की फिराक में हैं। ये लोग कमीशन, क्राइम, कब्जेजारी फिर से करने लगेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी के लोगों ने लगातार तीन बार (2014, 2017, 2019) में परिवारवादियों को हराया है। इस बार भी परिवारवादियों को हराने की तैयारी कर चुके हैं। मोदी ने कहा कि यूपी में आपके लिए नए रास्ते खुल रहे हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए स्कूलों की स्थिति सुधारी जा रही है। पांच साल में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है। सरकार लोगों को मुद्रा योजना और स्टार्टअप के लिए पैसे दे रही है। पांच लाख रुपये तक के इलाज की मुफ्त सुविधा दी जा रही है। गांव में भी वेलनेस सेंटर खुल रहे हैं। यह सब बिना भेदभाव और बिना तुष्टिकरण हो रहा है।
मोदी ने कहा कि हमारी सरकार संकट के समय कभी भी किसी का साथ नहीं छोड़ती, बल्कि गरीब परिवार का संबल बनकर खड़ी रहती है। गरीबों के लिए सरकार की इसी संवेदनशीलता को इस कोरोना के काल में भी देखा है और महसूस किया है।
कहा कि आप देख रहे हैं कि इस समय दुनिया में कितनी उथल-पुथल मची हुई है। ऐसे में आज भारत का ताकतवर होना, भारत और पूरी मानवता के लिए बहुत जरूरी है। आज आपका एक-एक वोट भारत को ताकतवर बनाएगा। हमने तमाम संघर्षों से लोहा लेते हुए, आजादी से यहां तक का सफर तय किया है। हर भारतीय का ध्येय एक विकसित और समृद्ध भारत है। इस समृद्ध भारत के लिए उत्तर प्रदेश का विकसित और समृद्ध होना उतना ही जरूरी है।
कहा कि गरीब के घर में अनहोनी हो जाए तो उस परिवार पर क्या बीतती है। पैसे की कमी गरीब पर दोहरा संकट ला देती है। इसी को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना शुरू की है। प्रीमियम भी एक योजना के लिए केवल 90 पैसे और दूसरी योजना के लिए एक महीने का एक रुपया रखा गया। इन योजनाओं के माध्यम से गरीब को दो-दो लाख रुपये का सुरक्षा कवर दिया गया। यूपी के साढ़े चार करोड़ गरीब इस योजना से जुड़े हुए हैं। इस योजना से गरीबों को एक हजार करोड़ की मदद मिली है।(IANS)
- हैकर समूह का SBI से संबंधित गोपनीय ग्राहक जानकारी प्राप्त करने का दावा!

- घरेलू लोअर-टीशर्ट में विधायक पत्नी के साथ जब चाय की टपरी पर पहुंचे Jharkhand के CM हेमंत सोरेन

- Deoghar: फंदे से लटकी मिली महिला, परिजनों ने पति पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप

- EIL Recruitment 2026: एसोसिएट इंजीनियर सहित 109 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

- SBI Recruitment 2026: जनरल मैनेजर सहित कई पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, फटाफट करें आवेदन




