Ratlam News: रतलाम के रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में चल रहे एक शादी समारोह के दूल्हा दुल्हन सहित मेहमान आधी रात को पुलिस थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। यह मामला गुरुवार रात का है। दूल्हा दुल्हन ओर मेहमानों का आरोप था कि शादी समारोह में चल रहे डीजे को बंद कराने आये दो पुलिस जवानों ने समारोह में शामिल महिलाओं के साथ बदतमीजी की।
दूल्हा दुल्हन की मांग थी कि जब तक पुलिस कर्मियो पर करवाई नही होगी वह फेरे नही लेंगे। करीब तीन घण्टे तक धरना देने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के करवाई किये जाने के आश्वाशन के बाद धरना समाप्त किया।
बता दें कि रतलाम के ओधोगिक क्षेत्र पुलिस थाना क्षेत्र से लगा हुआ है रेलवे कालोनी क्षेत्र,रेलवे क्षेत्र में सोलंकी परिवार का विवाह समारोह चल रहा था। डीजे भी बज रहा था। गुरूवार रात करीब सवा 11 बजे आई ए थाना क्षेत्र के दो पुलिस चीता पार्टी के जवान पंकज ओर शोभाराम पहुचे। दोनो जवानों ने डीजे बंद कराने के लिए कहा। इस बात पर शादी समारोह में शामिल महिलाओं के बीच विवाद हो गया।
इस विवाद में महिलाओं का आरोप था कि दोनों पुलिस जवानों ने महिलाओं के साथ बदतमीजी की। शादी समारोह के दूल्हा दुल्हन ओर मेहमानों में पुलिस जवानो के खिलाफ आक्रोश छा गया। दोनो जवानों के खिलाफ करवाई की मांग को लेकर दूल्हा दुल्हन सहित मेहमान रात करीब 12 बजे जी आर पी चौकी पहुचे।
यहां उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र थाने के दोनो जवानों के खिलाफ लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग करते हुए चौकी परिसर में ही बैठ गए। जी आर पी चौकी के अधिकारियों के द्वारा समझाइश देकर करवाई के लिए औद्योगिक थाना भेज दिया गया।सोलंकी परिवार के दूल्हा दुल्हन ओर मेहमान औद्योगिक थाना पहुचे।
यहां भी दोनो पुलिस कर्मियों के खिलाफ तत्काल करवाई किये जाने की मांग को लेकर दूल्हा दुल्हन सहित मेहमान थाना परिसर में ही जमीन पर धरना देकर बेथ गए। दूल्हा दुल्हन का कहना था कि जब तक दोनो जवानों के खिलाफ करवाई नही होती तब तक वह फेरे नही लेंगे।
औद्योगिक थाना क्षेत्र पर करीब साढ़े बारह बजे से धरना देकर बैठे दूल्हा दुल्हन रात करीब ढाई बजे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के द्वारा दोनो जवानो के खिकफ कार्रवाई किये जाने के आश्वाशन के बाद धरने से उठे।