Jasidih (Deoghar): जसीडीह पुलिस की मदद से कुख्यात नक्सली संगठन के एक महिला सदस्य को गिरफ्तार कर बिहार पुलिस साथ ले गई है। बताया जा रहा कि महिला नक्सली जसीडीह थाना क्षेत्र में छिप कर रह रही थी।
जानकारी के अनुसार बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत लडियाटांड गांव निवासी रेणु देवी उर्फ रेणुका देवी पर बिहार के लक्खीसराय और कजरा थाना क्षेत्र में 19 मामला दर्ज है। जबकि जमुई जिला के चकाई और मुंगेर थाना क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा मामला दर्ज है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेणुका देवी के खिलाफ लक्खीसराय और कजरा में लूट, हत्या, रेलवे संपत्ति क्षतिग्रस्त करने समेत अन्य नक्सली संगठन की मदद से नरसंहार करने का मामला दर्ज है। घटना के बाद से आरोपी लगातार स्थान बदल कर छिप कर रहती थी।
बिहार पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी जसीडीह थाना क्षेत्र के चपरिया गांव में अपने संबंधी के घर कुछ दिनों से ठहरी हुई है। सूचना के आधार पर चकाई थाना के एसआई सी पी यादव के नेतृत्व में जसीडीह पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गयी। जिसमें नक्सली रेणुका देवी को गिरफ्तार कर बिहार पुलिस साथ ले गई है। सूत्रों कि माने तो तकनिकि सेल के सहारे उक्त महिला नक्सली को जमुई पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी है।
इन नक्सली मामलों में रही है शामिल
जसीडीह थाना क्षेत्र के चपरिया गावं से गिरफ्तार महिला नक्सली जोन सदस्य रेनूका मुर्मू उर्फ रेनूका पर करीब 18 मामले दर्ज हैं। वह मुंगेर जिला के कजरा थाना कांड संख्या 28/16, 11/18, 31/18, 61/18, 79/21, 88/22, लरैयाटंड़ थाना कांड संख्या 15/17, 21/17, 06/18, 40/20, 09/21, 74/21, पिरीबाजार थाना कांड संख्या 83/19, 115/19, 133/21 तथा जमुई जिला के बरहट थाना कांड संख्या 68/16, 28/18, 110/18 में शामिल रही हैं।