
Deoghar: फर्जी चालान प्रस्तुत कर वाहन मुक्त कराने के प्रयास करने को लेकर देवघर नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने दर्ज कराया है। इस मामले में नगर पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। आरोपी का नाम लड्डू गोपाल सिंह और गौरव कुमार राय के नाम शामिल हैं जो देवीपुर थाना क्षेत्र के तीलजोरी का रहने वाला है।

मामले में कहा है कि 10 जनवरी को कार्यालय में जांच के क्रम में पता चला कि ट्रैक्टर मालिकों एवं अन्य व्यक्ति के द्वारा फर्जी तरीके से जुर्माना का चालान प्रस्तुत कर वाहन को मुक्त कराने का प्रयास किया गया है। लड्डू गोपाल सिंह द्वारा जुर्माना के रूप में प्रस्तुत चालान की जांच में स्पष्ट हुआ कि इनके द्वारा फर्जी तरीके से मूल चालान में कम्प्यूटर के माध्यम से छेड़छाड़ कर कार्यालय में जालसाजी पूर्वक जमा किया गया।

कहा है कि जांच में यह भी पता चला कि इस तरह की जालसाजी चितरा थाना क्षेत्र के नावाडीह हजारी निवासी ट्रैक्टर मालिक उदय शंकर हजारी एवं खागा थाना क्षेत्र के ट्रैक्टर मालिक अमलाचातर निवासी मनोज ठाकुर जुर्माना के रूप में 54 हजार रूपये का अवैध चालान प्रस्तुत कर वाहन को विमुक्त कराया गया है। जिससे स्पष्ट होता है कि उपरोक्त सभी वाहन मालिकों के ने सरकारी राशि का गबन किया है अथवा गबन करने का प्रयास किया गया है।


