
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के पुराना मीना बाजार स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय से चोरों ने रसोई घर का ताला तोड़कर एक गैस सिलेंडर और कुकर की चोरी कर ली। इसे लेकर स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक बिमल कुमार राय ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि इसकी जानकारी तब मिली जब स्कूल की रसोईया खाना बनाने के लिये वहां पहुंची। देखा की रसोईघर का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखे भारत कंपनी का गैस सिलेंडर और कुकर गायब है। नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।


