Deoghar: हरियाणा के पंचकोला से एक पति अपने गायब पत्नी को खोजने छोटे बच्चे व पुलिस के साथ देवघर पहुंचा। हरियाणा के स्टेट क्राइम ब्रांच की एसआई मुकेश रानी एवं एएसआई राजेश कुमार पहले नगर थाना पहुंचे। मोबाइल लोकेशन के आधार पर नगर पुलिस के सहयोग से पीड़ित की साली व उसकी सखी को पुछताछ के लिये थाना लाया गया।
नगर थाना में दोनों से घंटों पुछताछ की गयी लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित हरियाणा के पंचकोला निवासी अतर सिंह यादव ने बताया कि वह गायब हुई पत्नी अनिता देवी से लगभग 15 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। बताया कि उसकी पत्नी पूर्व से विवाहित थी उसे एक बेटा भी था। उसके देवघर जिले के रहने वाले एक मित्र ने अनिता से पहले मिलवाया था।
काफी दिनों तक फोन पर बात होते होते दोनों में प्यार हो गया था और शादी कर ली। शादी के बाद उसे भी दो बच्चा हुआ। बताया कि अचानक 2021 में पत्नी छोटे बच्चे सहित उसे छोड़कर अचानक गायब हो गयी। इसकी शिकायत उसने पंचकोला पुलिस थाने में की थी।
उसकी पत्नी बराबर अपनी छोटी बहन और उसकी सहेली से करती थी। दोनों के मोबाइल लोकेशन पर स्टेट क्राइम ब्रांच पुलिस के साथ पत्नी की खोज में देवघर पहुंचा। समाचार लिखे जाने तब अनिता का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पायी थी।