
Deoghar: नगर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित झा एन्ड पैट्रोल पंप ओर पानी टंकी के बीच बुधवार की शाम को एक अज्ञात बस के धक्का मारने से एक सात वर्षीय बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बच्ची का नाम रिषिका कुमारी पिता स्व.प्रभात कुमार सिन्हा है। घटना की बावत परिजनों ने बताया कि वह घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही थी उसी दौरान एक अज्ञात बस द्वारा उसे धक्का मार दिया गया।

धक्का मारने के बाद बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया। परिजन बच्ची को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों दहाड़ मारकर सदर अस्पताल में रोने लगे।

जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी पुनि रतन कुमार सिंह, बैधनाथ धाम ओपी प्रभारी बिनोद सिंह, एसआई संजीत कुमार, एसआई रामकृष्ण मारडी सदलबल अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है बच्ची के पिता ने एक वर्ष पूर्व ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद उसकी मां ही तीनो बच्चों का भरण पोषण कर रही थी।


