
Deoghar: दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र में अमडीहा के पास मवेशी को बचाने के चक्कर में एक व्यक्ति बाइक से अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर (Sadar Hospital Deoghar) पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम के उसकी मौत हो गई।

मृतक 20 वर्षीय अखिलेश ठाकुर, जो सरैयाहाट थाना क्षेत्र के साकिन घोनी का रहने वाला था। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता राजू ठाकुर ने कहा है कि अखिलेश बाइक से सब्जी लाने माहुरा हटिया गया था। वह सब्जी लेकर वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान अमडीहा मोड़ के पास एक मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित (bike uncontrolled) हो गया। जिस वजह से वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत (Death) हो गई।

इधर बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम (post mortem) होने के बाद परिजनों को सौंप दिया।


