
Deoghar: 22 अक्टूबर 2022 को शिवगंगा स्थित श्मसान घाट के यात्रि पड़ाव में एक अधेड़ की लाश कहीं बाहर से हत्या कर कंबल में लपेट कर फेंक दिया गया था। जिसकी पहचान उसके पास से मिले मोबाइल से हुआ था। मृतक का पहचान बिहार के बेगुसराय जिला के रामदिरी गांव निवासी मनोज सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के रूप में की गयी थी। उसकी गोली मारकर हत्या की गयी थी।

इस मामले में मृतक के बेटे विक्की कुमार के बयान पर 6 लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले के एक आरोपी राजाराम सिंह साकिन रामादिरी को गिरफ्तार कर नगर पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। बताया जाता है कि नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को सूचना मिली की हत्या आरोपी अपने गांव आया हुआ है।

उसके बाद नगर थाना के एसआई सुमन कुमार और एएसआई जमशेद आलम को जवान के साथ दबोचने के लिये बेगुसराय भेजा गया। बेगुसराय पुलिस के सहयोग से छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद पुछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।


