
Ranchi: झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गयी है। झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों के लिए मतगणना 81 हॉल में 1492 टेबलों पर हो रही है।

गोड्डा से बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे आगे चल रहे हैं।

अब तक के रुझान के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे को 137507 मत जबकि प्रदीप यादव को 130339 मत मिले हैं। 7168 मतों से निशिकांत दुबे आगे चल रहे हैं।



