
Deoghar: सदर अस्पताल स्थित कैदी वार्ड में तैनात एक नशे में धुत जवान के द्वारा कुंडा थाना प्रभारी के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है। थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी एसपी को दिया है। एसपी के आदेश पर मेजर शेरू रंजन को जांच के लिए के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। मेजर ने मामले की जांच की।

घटना सदर अस्पताल के कैदी वार्ड की है। कुंडा थाना की पुलिस एक मामले में गिरफ्तार आरोपित की तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई थी। यहां प्राथमिक उपचार के बाद आरोपित को वार्ड में शिफ्ट किया जाना था। लेकिन जेनरल वार्ड में बेड खाली नहीं होने की वजह से उसे कैदी वार्ड ले जाया गया।

जहां सुरक्षा के लिए तैनात जवान नशे की हालत में थे। जवान ने सादे लिवास में थाना प्रभारी को पहचाने से साफ इन्कार करते हुए उनके साथ बदसलूकी से पेश आया। जबकि थाना प्रभारी के साथ गए सिपाही ने उसे परिचय दिया। बावजूद जवान पर कोई फर्क नहीं पड़ा। थाना प्रभारी ने पूरे मामले की वीडियो क्लीप बनाकर एसपी को भेज दिया।


