
नई दिल्ली: आखिरकार सरकार की सख्ती का असर दिखा। आयकर विभाग के नए ई-फाइलिंग पोर्टल के गत दो दिनों से ‘अनुपलब्ध’ रहने के बीच Infosys ने देर शाम कहा कि इसका आपात रखरखाव पूरा कर लिया गया है। Infosys ने ट्वीट कर कहा कि अब यह 9 बजे रात से उपलब्ध है।

इससे पहले वित्त मंत्रालय ने पोर्टल बनाने वाली कंपनी इंफोसिस के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सलिल पारेख को समन भेजकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष सोमवार को उपस्थित होने को कहा है।

इंफोसिस इंडिया की बिजनेस यूनिट के ट्विटर हैंडल ‘इंफासिस इंडिया बिजनेस’ ने रविवार देर शाम को ट्वीट कर कहा कि आयकर विभाग के पोर्टल का आपात रखरखाव कार्य पूरा कर लिया गया है। अब यह पोर्टल 9 बजे से फिर से उपलब्ध है। करदाताओं को हुई इस असुविधा के लिए हमें खेद है।
गौरतलब है कि देश की प्रमुख सॉफ्टवेयर सर्विस कंपनी इंफोसिस द्वारा आयकर विभाग के आईटीआर दाखिल करने के लिए विकसित नए पोर्टल http://www.incometax.gov.in को 7 जून, 2021 को शुरू किया गया था। लेकिन, इस पोर्टल में शुरुआत से ही दिक्कतें आ रही हैं। यूजर्स लगातार इस बात की शिकायत कर रहे हैं कि या तो पोर्टल उपलब्ध नहीं है या बहुत धीमी रफ्तार से काम कर रहा है। वहीं, आयकर विभाग ने ट्वीट कर बताया कि पोर्टल शनिवार से ही उपलब्ध नहीं है।
उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग की ई-फाइलिंग पोर्टल में लगातार आ रही दिक्कतों के बीच वित्त मंत्रालय ने पोर्टल बनाने वाली सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस के एमडी एवं सीईओ सलिल पारेख को आज तलब किया है। पारेख को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है। उन्हें वित्त मंत्री को बताना होगा कि दो महीने बाद भी पोर्टल पर समस्याएं क्यों बनी हुई है और उनका समाधान क्यों नहीं हो पा रहा है।
इन्हे भी पढ़ें:
- Jharkhand : भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों का सत्याग्रह 11वें दिन जारी, 6 को विधानसभा घेरने का ऐलान
- Assam : CRPF कैंप में ASI ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो जवानों की हत्या के बाद खुद को भी गोली मारी
- भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर Jharkhand के छात्रों के समर्थन में आए Assam CM Sarma
- Instagram पर क्लीनिंग सर्विस का विज्ञापन देकर करते थे चोरी, गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 18.90 लाख का सोना बरामद
- देवघर से गुवाहाटी के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू, वाटर सैल्यूट के साथ विमान का स्वागत, यात्रियों को दिए गए फूल और स्नैक्स



