Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र से बिहार के लखीसराय की पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम रंजीत सिंह है जो नगर थाना क्षेत्र के बीएन झा पथ इलाके में छुपकर रह रहा था। आरोपी मूल रूप से जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
बताते चलें कि उसे गिरफ्तार करने लखीसराय थाना प्रभारी चंदन कुमार पहले नगर थाना पहुंचे और थाना प्रभारी पुनि रतन कुमार सिंह से उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिये सहयोग मांगा। लखीसराय पुलिस के साथ नगर थाना के एसआई संजीत कुमार को सादे लिवास में छापामारी करने के लिये भेजा गया। बताया जाता है कि आरापी अपने पालतू कुत्ते को सड़क किनारे घूमा रहा था। उसी दौरान सादे लिवास में आयी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
बताया जाता है कि उसके उपर एक तिलक समारोह में अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग किया गया था। इस हर्ष फायरिंग में एक बच्चे की गोली लगने से मौत हो गयी थी। यह मामला अप्रैल 2021 का बताया जाता है। उसके बाद से वह छुपकर देवघर में रह रहा था।