
Deoghar/Madhupur: देवघर जिले के पाथरोल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के निकट पांच दरिंदों ने जंगल में ले जाकर मां के सामने ही उसकी नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप (Gang rape with her minor daughter in front of mother) की खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला। घटना का जब माँ ने विरोध किया तब उसके साथ भी मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया. घटना रविवार रात की है. नाबालिग लड़की की हालत गंभीर बताई जाती है.
सिरसा गांव छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी

घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने बताया कि वे अपनी नाबालिग बेटी के साथ पाथरोल के सिरसा गांव छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी. लेकिन कुछ कारणों से कार्यक्रम स्थगित हो गया था. वे लोग छट्ठी समेत विभिन्न कार्यक्रमों में घर -घर नाच गाकर बधाई देकर परिवार चलाती है. कार्यक्रम नहीं होने पर उसे पाथरोल चौक के पास लाकर छोड़ दिया गया.

पाथरोल से रात को ही मां-बेटी मधुपुर पैदल आ रही थी. इसी दौरान एनएच 114 ए पर बहादुरपुर के निकट दो बाइक पर सवार होकर छह युवक पहुंचे और जबरन मां- बेटी को उठा कर निकट के ही जंगल की ओर ले गए. इनमें पांच दरिंदों ने मां के सामने ही बेटी के साथ गैंगरेप किया गया. विरोध करने पर उसे बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. साथ ही करीब 5 हजार नगदी, मोबाइल व आधार कार्ड छीन लिया.
पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने नहीं की मदद
पीड़िता की मां ने बताया कि घटना के कुछ ही देर बाद रास्ते से पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी गुजर रही थी. जिसे घटना की जानकारी दिया तो कहा कि तुम लोगों की यही धंधा है और डांट कर भगा दिया. जिसके बाद वे लोग मधुपुर थाना में आकर मामले की शिकायत किया. पीड़िता और नाबालिग का प्राथमिक इलाज पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. नाबालिग को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर किया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर है. पाथरोल पुलिस मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही थी.
क्या कहते है SP
घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए देवघर SP ने कहा है की मामला उनके संज्ञान में है और पीड़िता की मेडिकल जाँच करा ली गयी है. साथ ही उन्होंने कहा की पुलिस दोषियों की गिरफ़्तारी के लिया कार्यवाई कर रही है. SP ने जानकारी दी है की इसके लिए मधुपुर SDPO के नेतृत्व में SIT का गठन कर दिया गया है.


