
Deoghar: देवघर जिले के बूढ़ई थाना इलाके के राजदहा गांव के पास ऑटो के पलट जाने से उसपर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना में जोसब मरांडी, जुरा मरांडी शमी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए देवघर अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों ने बताया कि वह सभी लोग ऑटो रिजर्व कर संबंधी के यहां से घर लौट रहे थे। इस दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। देखने के बाद सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा सभी को इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है। वहीं सदर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय बैजनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।
इधर, अलग- अलग सड़क हादसे में घायल चार लोगों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घायलों में समीर पोद्धार रामबाग जसीडीह, रैना बीबी सारठ, संजय मिश्रा मारगोमुंडा और समीन अंसारी बुढ़ई के नाम शामिल हैं।
सभी का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है। वही इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन द्वारा बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गयी है।



