
Koderma: जिले के डोमचांच थाना के ग्राम गैठीबाद स्थित राणा टोला में गुरुवार रात मोबाइल चलाने को लेकर हुए मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई के पेट में चाकू से वार कर दिया। आनन फानन में परिजन उसे निजी क्लिनिक ले गए, जहां उसकी मौत हो गयी।

सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ अशोक कुमार ने परिजनों से पूछताछ की। बताया गया है कि लड़के के शव को उसके घर वालों ने दफना दिया है।

अब शव को निकालकर पोस्टमार्टम किया जाएगा। आरोपित की पहचान तरुण कुमार (8) और मृतक की पहचान करण राणा (12) के रूप में हुई।


