
पटना: बिहार में जातीय जनगणना की मांग को लेकर रोज बयानबाजी हो रही है। वहीं, भाजपा ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। इस बीच बुधवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (RJD Chief Lalu Prasad Yadav) ने जाति आधारित जनगणना नहीं होने की स्थिति में इसका बहिष्कार करने की धमकी दे दी है तो तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सरकार इससे डर क्यों रही है?

लिखा है- “जनगणना के जिन आंकड़ों से देश की बहुसंख्यक आबादी का भला नहीं होता तो फिर जानवरों की गणना वाले आंकड़ों का क्या हम अचार डालेंगे?’

साथ ही चेतावनी देते हुए लिखा है- “अगर 2021 जनगणना में जातियों की गणना नहीं होगी तो बिहार के अलावा देश के सभी पिछड़े- अतिपिछड़े के साथ दलित और अल्पसंख्यक भी गणना का बहिष्कार कर सकते हैं’।

तेजस्वी यादव ने भी पूछा सवाल
नेता प्रतिपक्ष और लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव ने पूछा है- “पिछड़ा- अतिपिछड़ा विरोधी मोदी सरकार देश की पिछड़ी- अतिपिछड़ी जातियों की गणना कराने से क्यों डर रही है? क्या इसलिए कि हजारों पिछड़ी जातियों की जनगणना से यह ज्ञात हो जाएगा कि कैसे मुट्ठी भर लोग युगों से सत्ता प्रतिष्ठानों और देश के संस्थानों व संसाधनों पर कुंडली मार बैठे हैं?”



