
Deoghar: देवघर शहर में बेतरतीब तरीके से चल रहे दर्जनों टोटो रिक्शा (Toto rickshaw) अब हादसे का गवाह बन रहे हैं। ऐसा ही कुछ गुरुवार को नगर थाना क्षेत्र स्थित चिल्ड्रेन पार्क के पास हुआ। जहां सड़क किनारे पैदल चल रही माहिला को तेज रफ़्तार टोटो ने जोरदार टक्कर मार दी।

इस घटना में महिला के सिर में गंभीर चोट लग गई। घायल का नाम वीणा देवी है जो बैधनाथ लेन परिहस्त गली की रहने वाली है। वहीं घटना के बाद टोटो चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोंगों ने घायल महिला के परिजनों को जानकारी दी। उसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला का इलाज जारी है।



