सिमडेगा: बानबिरा बाजार में रविवार को दो महिला चोरों को ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। उग्र ग्रामीणों ने महिलाओं के बाल भी काट दिए। महिला चोर की गोद में छोटे-छोटे बच्चे भी थे।

ग्रामीणों का आरोप था कि दोनों महिलाएं बाजार में चोरी कर रही थी। उन्हें ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। दोनों महिलाओं पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

कैंची से महिलाओं ने दोनों महिला चोरों के बाल काट दिये। इतना ही नहीं चप्पलों से भी दोनों महिलाओं की जबरदस्त पिटाई की गई। महिला रोती चिल्लाती रही।
महिला के गोद में छोटे-छोटे बच्चे भी बिलख बिलख कर रोते रहे। लेकिन इस पर किसी को दया नहीं आई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
इन्हें भी पढ़ें:
- जमशेदपुर से गिरफ्तार गौरव झा व निहाल मिश्रा को देवघर लाकर पुलिस ने कराया परेड, रंगदारी, हथियार चमकाने और कारोबारियों को धमकी देने के आरोप
- Mathura: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक
- Jharkhand की पूर्व मंत्री और BJP नेता विमला प्रधान का निधन, रांची के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
- Deoghar: अपराध समीक्षा बैठक के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मी सम्मानित
- Nandigram by-election: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार



