
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में मोबाइल छिनताई करने वाले अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को सारे शाम अपराधियों ने दो अलग-अलग इलाके में मोबाइल छिनतई को अंजाम दिया है। मामले को लेकर पीड़ितों ने नगर थाने में शिकायत दिया है।

साकेत विहार निवासी रवि कुमार चौरसिया ने बताया कि वह किसी काम से वीआईपी चौक के पास आया था। इस दौरान उसके मोबाइल परकिसी का फोन आ गया। वह बात कर रहा था इसी बीच उसके हाथ से मोबाइल झपटमारी कर बाइक सवार युवक फरार हो गया।

दूसरी मोबाइल छिनतई की घटना आसाराम केशान रोड की है। जहां बदमाशों ने कुसुम जोरी चांदन की रहने वाली एक महिला इलाज कराने पहुंची थी इस दौरान उससे मोबाइल झपटमारी कर फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद नगर पुलिस छानबीन में जुट गई है।


