
Deoghar: रहस्मय परिस्थिति में विषपान करने वाली एक महिला की मौत सदर अस्पताल देवघर में हो गई। मृतका का नाम 28 वर्षीय गुंजन देवी पति मुकेश रजक है जो बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के बरमसिया की रहने वाली है। उसे तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।

मृतका के पति ने बताया कि खाना में थोड़ा नमक ज़्यादा था, इसलिए उसे डांट लगाई थी और बिना खाना खाए वह मजदूरी करने चला गया। कुछ देर बाद घर से फोन पर जानकारी मिली कि पत्नी ने विषपान कर लिया है। तब वह भागे भागे घर पहुंचा। देखा कि वह काफी परेशान है। उसे इलाज कराने के लिए पहले चांदन स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया गया।

बताया कि इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही बैद्यनाथ धाम ओपी प्रभारी अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस मृतका के मायके वालों के इंतजार में थी।


