
Deoghar: देवघर -सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर सुईया थाना क्षेत्र के तेतरिया के पास एक बाइक एवं टोटो में टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

दोनों घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के बनियाकूड़ा गांव निवासी सुकेश कुमार और उसका फुफेरा भाई गहुआ गांव निवासी चनेश कुमार के नाम शामिल है।

परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक से बेलहर थाना क्षेत्र के साहिबगंज स्थित रिश्तेदार के घर निमंत्रण में गए थे। बुधवार को दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। उसी क्रम में सुईया थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव के पास एक अनियंत्रित टोटो से बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक से गिरकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को पहले कटोरिया स्थित अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इधर परिजनों द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दे दी गई है।


