
Deoghar: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के बांधआगार तपोवन गांव में वज्रपात से एक 50 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका का नाम राधिका देवी है। परिजनों ने बताया कि वह घर से कुछ दूर पर गाय चरा रही थी। उसी दौरान अचानक बारिश के बीच वज्रपात हो गया और वह उसकी चपेट में आ गई।

जानकारी मिलते ही कुंडा थाना के एएसआई अजय सिंह सदलबल पहुंचे और शव का पंचनाम कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


