
Deoghar: पूरे झारखंड में अनुबंध स्वास्थ्य कर्मचारी 17 दिन से लगातार हड़ताल पर हैं। समान काम समान वेतन की मांग को लेकर यह सभी कर्मचारी लगातार प्रदर्शन भी कर रहे हैं। वही आज इन कर्मचारियों को झासा का भी समर्थन मिला है। जिसके तहत देवघर सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा पूरी तरह से बंद है। वही सिर्फ आपातकालीन सेवा बहाल की गई है।

देवघर सदर अस्पताल उपाधीक्षक प्रभात रंजन ने बताया कि झासा के द्वारा रांची से इनको नैतिक समर्थन मिला है जिसके तहत आज एक दिन देवघर सदर अस्पताल में सभी कार्य पूरी तरह से बंद है। वही आपातकाल सेवा जारी है।

इधर, अनुबंध स्वास्थ्य कर्मचारी का कहना है कि कोरोना महामारी जैसे समय में भी हम सभी ने अपने काम का निर्वहन किया है। बावजूद इसके हमारे नियमितीकरण पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई कर्मचारी पिछले कई दिनों से अनशन पर हैं जिनकी हालत भी बिगड़ रही है। लेकिन फिर भी सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही।
ऐसे में सभी कर्मचारी की मांग है कि समान काम समान वेतन के तहत इन सभी का नियमितीकरण किया जाए।


