
Deoghar: देवघर-दुमका मुख्य मार्ग स्थित नाव गंजोयार के पास मंगलवार की देर शाम को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतिका का नाम 39 वर्षीय रीना देवी है। जो दुमका जिला के तालझारी थाना क्षेत्र के मचला गांव की रहने वाली थी।

पुलिस को दिए बयान में मृतका के पति रोहित सिंह ने कहा है कि 4 जुलाई को पत्नी के साथ बाइक से देवघर स्थित नंदन पहाड़ अपने बहन के घर आया था। तभी रात के 8:00 बजे घर से फोन आया कि उसके पिताजी की तबीयत खराब हो गई है। सूचना मिलते ही पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकल गया।

उसी दौरान दुमका देवघर बॉर्डर पर स्थित नाव गंजोयार के पास सामने से आ रही एक बोलेरो वाहन ने बाइक में झटका दे दिया। इस घटना में पीछे बैठी पत्नी मुंह के बल गिर पड़ी। जिससे उसके सिर और मुंह में गंभीर चोट लग गया।
घटना की जानकारी फोन पर परिजनों को दिया तब सभी लोग घटनास्थल पहुंचे और उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे देखने के बाद ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इधर मामले की जानकारी मिलते ही बैद्यनाथ धाम ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


