
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के राजाबगीचा धपराटोली में बच्चों के बीच हुए मामूली झगड़े में पड़ोसी ने एक गर्भवती महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल का नाम चंदा देवी पति राजा मल्लिक है। घटना के बाद वह अपने परिजनों के साथ शिकायत देने नगर थाना पहुंची जहां से उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

घायल महिला ने बताया कि मोहल्ला में बच्चों की बीच कुछ विवाद हुआ था। वह बच्चों को समझाकर अपने घर वापस लौट गयी। कुछ देर बाद पड़ोसी महिला बांस की फट्टी लिये उसके घर में आई और उसके साथ मारपीट कर दिया। जिससे उसके सिर और पेट में गंभीर चोट लग गयी। बताया कि वह छह माह की गर्भवती है।

इधर सदर अस्पताल में ऑन ड्युटी डॉक्टर ने उसे देखने के बाद इलाज के लिये भर्ती कर लिया। नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी थी।



