Madhupur (Deoghar): देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के साप्तर गांव में शनिवार की रात एक युवती की मौत सांप के काटने के बाद हो गयी। बताया जाता है कि 18 वर्षीय सोनिया देवी अपने मायके कर्मा पर्व मनाने आई थी। तीन माह पहले ही उसकी शादी बिहार के सिमुलतला थाना अंतर्गत नागवे गांव निवासी दरोगा तुरी से हुई थी।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात सोनिया शौच जा रही थी तभी विषैले सांप ने काट लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत उसे अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। निजी अस्पताल में इलाज के क्रम में सोनिया की मौत हो गई।
घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।