
Deoghar: जसीडीह-मधुपुर रेल मार्ग पर रोहणी-बसुआडीह के पास पोल संख्या 319/17 के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। उसका सिर धड़ से अलग हो गया। घटना दिन के 10.30 बजे के आसपास की बतायी जाती है।

किसी ने इसकी सूचना जसिडीह जीआरपी को दिया। जानकारी मिलते ही रेल जीआरपी और जसीडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया।

इधर पुलिस अज्ञात की पहचान को लेकर पता लगाने में जुट गई है।


