
Ranchi/Raipur: रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) पर इंडिगो (Indigo) की 72 सीटर प्राइवेट फ्लाइट से झारखंड यूपीए के विधायकों की टोली रायपुर रवाना हो गयी। यह जहाज रांची से सीधा रायपुर लैंड करेगी। जहां विधायकों के स्वागत के लिए रायपुर का आलीशान रिसॉर्ट सज-धज कर तैयार है। रिसॉर्ट का नाम MAYFAIR है। ये रायपुर शहर के नवा रायपुर में स्थित है।

रायपुर का MAYFAIR रिसॉर्ट छत्तीसगढ़ का सबसे महंगा रिसॉर्ट माना जाता है। बताया जा रहा है कि फ्लाइट से लेकर रिसॉर्ट में रुकने तक जो भी खर्च आ रहा है, उसका वहन कांग्रेस पार्टी की तरफ से किया जा रहा है। रिसॉर्ट में 3500 रुपये से लेकर 35000 रुपये तक के कमरे हैं। रिसॉर्ट अपने सुइट के लिए जाना जाता है।

फिलहाल कांग्रेस की तरफ से वहां 24 कमरे बुक कराये गये हैं। बताया जा रहा है कि इसका आंकड़ा बढ़ सकता है। करीब 45 कमरे (सुइट के साथ) बुक हो सकते हैं। वहीं ये रिसॉर्ट अपने स्वीमिंग पूल के लिए भी जाना जाता है। यहां चार स्वीमिंग पूल हैं। एक कॉमन और तीन की व्यवस्था थोड़ी अलग है। कहा जा रहा है कि इस आलीशान रिसॉर्ट में विधायक एक हफ्ते तक आनंद उठा सकते हैं।






