Deoghar: देवघर नगर थाना में एक 15 वर्षीय के गायब हो जाने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला सलौनाटांड़ द्वारिकापूरी निवासी गोबर्धन पाल ने दर्ज कराया है।
कहा है कि 15 वर्षीय पुत्र रमन पाल 12 सिंतबर को करीब दिन के 9.30 बजे घर से नाश्ता करके निकला, लेकिन शाम सात बजे तक वापस नहीं लौटा। उपरांत आसपास जाकर काफी पुछताछ किया, स्टेशन, पार्क सभी जगह देखा, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।
नगर पुलिस मामला दर्ज कर खोजबीन में जुट गयी है।