Ranchi: झारखंड में सियासी उठापटक के बीच यूपीए विधाय़कों की जमकर पार्टी शुरू होने वाली है। विधायकों का कहना है कि वो पिकनिक पर निकले हैं। यही वजह है कि यूपीए विधाय़कों की आवभगत में रांची का लापुंग स्थित लतरातू डैम सजकर तैयार है। शानदार टेंट में यूपीए के 36 विधायक कुछ ही देर में सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लतरातू डैम 3 लग्जरी बसों से पहुंचने वाले हैं।

लतरातू डैम पर सजे अलग-अलग टेंटों में विधायकों को ठहराया जाएगा और उनकी शानदार आवभगत की जाएगी। खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य के बीच स्थित लतरातू डैम में सभी विधायक शानदार बोटिंग का भी मजा लेंगे तो वहीं विधायकों के लिए लजीज व्यंजनों को भी परोसने की पूरी तैयारी है।

बताया जा रहा है कि विधायकों के साथ पूरे समय सीएम हेमंत सोरेन मौजूद रहेंगे। इस दौरान किसी भी आपत स्थिति के लिए सीएम विधायकों संग नई रणनीति भी बनाएंगे ताकि राज्य में महागठबंधन की सरकार को बरकरार रखा जा सके।
Also Read:
इस बीच प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाथ पांडे देर शाम रांची पहुंचेंगे। जिसके बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित होगी।
- Jasidih: ट्रेन में लावारिस बोरे से 20 बोतल शराब बरामद, RPF ने जब्त कर उत्पाद विभाग को सौंपा

- Mumbai: टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली, CM फडणवीस ने मांगी रिपोर्ट

- Manipur Violance: कामजोंग में 15 घरों में लगाई आग, कुकी समुदाय के लोग जंगलों में भागे; हमलों में चार घायल

- BIG NEWS: Actor Tiger Shroff पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

- Deoghar: फर्जी कस्टमर केयर व पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार






