
Deoghar: जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े सीएसपी लूट की कोशिश को ग्रामीणों ने नाकाम कर दिया। बताया जाता है कि ग्राहक सेवा केंद्र लूटने की नियत से बदमाश हथियार के साथ मौके पर पहुंचे थे। इससे पहले की वे सभी लूट की घटना को अंजाम देते आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें दबोच लिया।

सीएसपी लूटने आये दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि अन्य बदमाश ग्रामीणों की चंगुल से निकलने के लिए दो राउंड फायरिंग की और फरार हो गए।

पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस फरार बदमाशो के तलाश में भी जुटी है।


