
Deoghar: देवघर-जसीडीह मुख्य मार्ग पर दुमका रेलवे ओवरब्रिज के पास शुक्रवार को टोटो एवं बोलेरो वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

बताया जाता है कि रोहिणी मोड़ के पास टोटो पर अजय मांझी बासुआडीह, गणेश मांझी, सुनीता देवी, ललचा देवी, दीपक कुमार व चालक लालू मंडल जसीडीह मजदूरी करने जा रहा था। इसी क्रम में ओवरब्रिज के समीप डाकघर का सामान देवघर ले जा रहा बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर टोटो में जोरदार धक्का मार दिया।

जिससे टोटो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर जसीडीह थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आई ।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सभी घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।


