
Deoghar: देवघर जिला अन्तर्गत बी.एड कॉलेज स्थित अम्बेडकर कल्याण छात्रावास (Ambedkar Kalyan Hostel) में रह रहे विद्यार्थियों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा छात्रावास का निरीक्षण कर वास्तुस्थिति का जायजा लिया गया।

जानकारी हो कि अम्बेडकर छात्रावास में रहे विद्यार्थियों द्वारा छात्रावास के मरम्मती में अनियमितता बरतने की शिकायत उपायुक्त के ट्वीटर एकाउंट @DCDeoghar पर किया गया था। ऐसे में मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक जांच रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निदेश दिया गया।





