
Dumka: नशे के लिए पैसे देने से इंकार करने पर बेटे ने फुलो-झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत 50 वर्षीय चिलिया देवी को इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित पप्पू मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसुमडीह गांव निवासी चिलिया देवी 12 अगस्त को खाना बनाने के दौरान आग से झुलस गई थी। उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी बीच 17 अगस्त को आरोपित ने इलाजरत मां से नशे के लिए पैसे मांगे।

पैसे देने से इंकार करने पर आरोपित ने आवेश में आकर मारपीट करते हुए मां को बेड से नीचे फेंक दिया। अस्पताल में अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर महिला को पुनः बेड पर लिटाया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की भतीजी पिंकी देवी के लिखित बयान पर आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



