
Ranchi: ईडी की विशेष अदालत (ED special court) में निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल (Suspended IAS officer Pooja Singhal) के पति अभिषेक झा के मामले में बुधवार को आंशिक सुनवाई हुई। यह सुनवाई व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट से संबंधित था। ईडी की विशेष अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 अगस्त की तारीख निर्धारित की है।

उल्लेखनीय है कि मनरेगा घोटाले (MGNREGA SCAM) को लेकर ईडी द्वारा की गयी मनी लाउंड्रिंग (money laundering) की कार्रवाई में पूजा सिंघल के साथ अभिषेक झा को भी आरोपित बनाया गया है। मामले में ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट (charge sheet) में अभिषेक झा का भी नाम है। मामले में अदालत ने सभी आरोपितो को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया था। इसके बाद अभिषेक झा के अधिवक्ता की ओर से सुनवाई में छूट के लिए अदालत में याचिका दायर की गई थी।


