अयोध्या: राम नगरी अयोध्या में बुधवार से सावन झूला मेला प्रारम्भ हो गया। यह मेला रक्षा बन्धन पर्व तक जारी रहेगा। हालांकि इस बार कोरोना के कारण इस आयोजन को सीमित कर दिया गया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने बताया कि आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि से अयोध्या में झूला मेला प्रारम्भ हुआ। इस मेला उत्सव में अयोध्या के मन्दिरों में भगवान को झूला पर रक्षा बन्धन पर्व तक झुलाया जायेगा। साथ में गीत भी सुनाये जाएँगे।

चंपत राय ने बताया कि रामलला के लिये 21 किलो चांदी का भव्य झूला बनवाया गया है। इस झूले को आज प्रभु को समर्पित कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar: आधी रात ताबड़तोड़ छापेमारी, पांच कुख्यात अपराधी पकड़ाये, स्कॉर्पियो, पिस्तौल और गोली बरामद
- Deoghar: सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
- BRICS सम्मेलन में बम धमाके की धमकी मामले में Deoghar से गुलशन चौहान गिरफ्तार
- Europe से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, Punjab Police की बड़ी सफलता
- Deoghar: हथियार बरामदगी मामले में दूसरा आरोपी दीपक झा भेजा गया जेल



