नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में गुरुवार सुबह तक कुल 36 हजार, 401 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 530 लोगों की मौत हो गई। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 39 हजार 157 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी रेट में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 1.95 प्रतिशत रही है। गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 23 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, इस बीमारी से अबतक चार लाख, 33 हजार, 049 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या तीन लाख, 64 हजार, 129 है। कोरोना से अबतक तीन करोड़, 15 लाख, 25 हजार, 080 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
गुरुवार को रिकवरी रेट में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 97.53 प्रतिशत हो गया है। पिछले 24 घंटों में 18 लाख से अधिक टेस्ट किए गए।
ICMR के मुताबिक देश में अबतक कुल 50 करोड़, 03 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अबतक 56.64 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
इन्हें भी पढ़ें:
- West Bengal के बांकुरा में पुलिस अधिकारी की रहस्यमय मौत पर पर्दा
- JTET परीक्षा को लेकर रेलवे की विशेष पहल, Tatanagar-Deoghar के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
- UP News: जेल से रिहा होते ही आजम खां और अब्दुल्ला आजम को ED ने हिरासत में लिया
- ‘सहिया’ पर फिर सेंसर की आपत्ति, संजय शर्मा का सवाल- मोहब्बत की कहानी से किसे डर?
- Jharkgand: योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुक तक पहुंचे, सुनिश्चित करें अधिकारी : मंत्री दीपिका



