Deoghar/Jamui: बिहार के जमुई के एसपी शौर्य सुमन को फोन पर धमकी देने वाले युवक को चकाई पुलिस ने झारखंड के देवघर नगर थाना क्षेत्र के सलौनाटांड इलाके से देवघर पुलिस के सहयोग से गुरुवार को देर रात गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि जमुई एसपी के मोबाइल पर बुधवार की देर शाम जमुई नगर थाना क्षेत्र के संकुराहा गांव के एक शख्स ने फोन पर धमकी दी। एसपी से अभद्र भाषा एवं गाली गलौज का इस्तेमाल किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम लाल सिंह है जो जमुई नगर थाना क्षेत्र के संकुरहा गांव का रहने वाला है।
बताया जाता है कि वह बालू के धंधे से जुड़ा है। बुधवार की देर शाम को एसपी से फोन पर अभद्र व्यवहार किये जाने की जानकारी मिलते ही जमुई की पूरी पुलिस महकमा उस फोन काल की जांच में जुट गया। जांच के दौरान लोकेशन मिला कि देवघर नगर थाना क्षेत्र में उक्त युवक ठहरा हुआ है। उसके बाद चकाई थाना के दरोगा दीपक कुमार टीम के साथ देर रात को देवघर नगर थाना पहुंचे। नगर थाना के सहयोग से चकाई पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे अपने साथ जमुई ले गई।
कहा जा रहा कि गिरफ्तार युवक ने कई अहम सुराग दिए हैं। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम लाल सिंह है, जो जमुई टाउन थाना क्षेत्र के संकुरहा गांव का रहने वाला है। सूत्र बताते हैं कि वह बालू व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। गिरफ्तार आरोपित लाल सिंह जमुई जिले का रहने वाला है। पुलिस आसपास के लोगों से भी उसके बाद में पूछताछ कर रही है। कहा यह भी जा रहा है कि पहले भी वह इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है।