
Deoghar: देवघर नगर पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक किशोर सहित दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी के तीन मोबाइल बरामद किया है। पुछताछ के बाद एक को जेल और किशोर को दुमका रिमांड होम भेज दिया गया है।

जेल गये आरोपी का नाम छोटेलाल महतो है जो साहेबगंज जिला के तीनपहाड़ का रहने वाला है। बताया जाता है कि चोरी के मोबाइल के साथ पहले पुलिस ने गुप्त सूचना पर किशोर को सब्जी मंडी से हिरासत में लिया था। उसी के निशानदेही पर छोटेलाल महतो को जलसार रोड से गिरफ्तार किया गया।


