
Deoghar: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के तपोवन के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर कांवरिया से भरा ऑटो पलट गया। इस घटना में पांच श्रद्धालु घायल हो गए। जिसमे से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही कुंडा थाना के एएसआई सतेंद्र सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और सभी को पुलिस वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद ऑटो चालक किसी तरह ऑटो को लेकर फरार हो गया। घायलों में भुला देवी, निर्मला देवी, छपरा व राधिका देवी, सिमा देवी और भगवती देवी तीनो रांची के हटिया की रहने वाली है। घायल निर्मला देवी और भुला देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की बावत अन्य परिजनों ने बताया कि सभी लोग बासुकीनाथ धाम से जलार्पण कर ऑटो से देवघर लौट रहे थे। उसी दौरान तपोवन के पास सामने से आ रही एक बाइक सवार को बचाने के दौरान ऑटो सड़क किनारे पलट गई। वहीं मौका पाकर ऑटो चालक किसी तरह ऑटो को लेकर फरार हो गया।
आसपास के लोंगों ने कुंडा थाना प्रभारी को सूचना दिया। उसके बाद गश्तीदल वहां पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


