नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी बरकरार है। शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 41 हजार 649 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 593 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 37 हजार 291 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में भी थोड़ी कमी हुई है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.34 प्रतिशत रही है।

शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 15 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक चार लाख, 23 हजार, 810 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या चार लाख, 08 हजार, 920 हो गई है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक तीन करोड़, 07 लाख, 81 हजार, 263 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
पिछले कुछ दिनों से कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए मामलों से कम है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट 97.37 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 18 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 46.64 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अबतक 46.15 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
यह भी पढ़ें:
- Jasidih: ट्रेन में लावारिस बोरे से 20 बोतल शराब बरामद, RPF ने जब्त कर उत्पाद विभाग को सौंपा
- Mumbai: टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली, CM फडणवीस ने मांगी रिपोर्ट
- Manipur Violance: कामजोंग में 15 घरों में लगाई आग, कुकी समुदाय के लोग जंगलों में भागे; हमलों में चार घायल
- BIG NEWS: Actor Tiger Shroff पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल
- Deoghar: फर्जी कस्टमर केयर व पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार



