
Deoghar: देवघर प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह पंचायत के मुखिया से पांच लाख की रंगदारी मांगने की घटना सामने आई है। फोन कॉल पर रंगदारी मांगने और न देने पर मिली धमकी से डरी महिला मुखिया ने जसीडीह थाना को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना को दिए गए आवेदन में मुखिया अर्चना सिंह ने कहा है कि शुक्रवार की दोपहर को उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। वयक्ति ने फोन कर कहा कि तुम काफी रूपया कमा रही हो। तुमको पांच लाख रुपया रंगदारी देना होगा। इस दौरान मुखिया द्वारा विरोध करने पर अश्लील शब्दो का उपयोग करते हुए गाली-गलौज कर धमकी दिया गया कि अगर पैसा नही दी तो तुमको और तुम्हारे पति को जान से मार देंगे ।

घटना के बाद से मुखिया का परिवार काफी डरा सहमा हुआ है। जानकारी हो कि बीते एक दिन पहले मुखिया के पति संजय सिंह को भी फोन कर जान मारने की धमकी दी गई थी । जिसकी जांच पड़ताल पुलिस कर रही थी कि इसी बीच मुखिया से भी रंगदारी मांगने की घटना घटित हुई है। घटना को लेकर मुखिया ने बताया कि अगर थाना से न्याय नहीं मिला तो पूरा परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठकर न्याय की गुहार लगाएंगे।



