
Deoghar: देवघर-सारवां रोड स्थित कुंडा थाना क्षेत्र के घाट घर के पास गुरुवार की देर रात को एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक में पीछे से धक्का मार दिया। इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात को स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में गौरव कुमार सिंह, मंटू सिंह दोनों सारवां थाना क्षेत्र के थाढ़ी मड़वा गांव के रहने वाले हैं। वहीं कांग्रेस राउत मल्हारा रिखिया और विक्रम राउत जसीडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला है। देर रात को ही गंभीर रूप से घायल गौरव कुमार सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद दुर्गापुर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना की बावत बताया जाता है कि गौरव सिंह और मंटू सिंह किसी व्यक्ति को घाट घर छोड़ने आया था। वहां से वापस घर लौट रहा था उसी दौरान एक अपाचे बाइक सवार ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। इधर घटना के बाद कुंडा पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर थाना ले आई है।



