
Deoghar: देवघर-चकाई मुख्यमार्ग पर स्थित डिगरिया पहाड़ के पास अनियंत्रित होकर कांवरिया से भरी एक मैजिक वाहन पलट गई। इस घटना में जहां एक कि मौत हो गई वहीं लगभग 15 लोग घायल हो गए। घटना शाम के 6 बजे के आसपास की बताई जाती है। मृतक का नाम 30 वर्षीय पेरू मांझी है।

गंभीर रूप से हुए घायलों में ओम मांझी, लल्लन कुमार रविदास, मनोज मांझी है सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बांकी घायल को जसीडीह स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सभी लोग बिहार के नालन्दा जिले के सिलाव नेपरा गावं के रहने वाले हैं। घायल रंजन मांझी ने बताया कि एक मैजिक पर लगभग 30 लोग सवार होकर बाबाधाम पूजा करने आये थे।

जलार्पण करने के बाद शुक्रवार की शाम को वापस लौट रहे थे। उसी दौरान मैजिक वाहन जसीडीह थाना क्षेत्र के डिगरिया पहाड़ के पास पलट गई। इस घटना में पेरू मांझी की मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हो गए। सभी लोगों को ऑटो के माध्यम से इलाज के अस्पताल पहुंचाया गया।


