
Deoghar: राजकीय श्रावणी मेला, 2022 के दौरान देवतुल्य श्रद्धालुओं को हर-संभव सुविधा व सहयोग उपलब्ध कराने के उदेश्य से रूट लाईन (तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, हदहदियापुल आदि) में स्वैच्छिक रूप से वाॅलेंटियर्स के रूप में विभिन्न काॅलेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा कांवरियों की सेवा कर रहे है।

इन वाॅलेंटियर्स द्वारा चिकित्सीय उपचार, पेयजल, मेडिकल कैम्प ले जाने में सहयोग करने के अलावा थके हुए और लम्बी दूरी चलने के कारण शारीरिक कष्ट की अवस्था में आने वाले श्रद्धालुओं को सहयोग करते हुए उन्हें हर-संभव सुविधा मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है।

इसके अलावे सभी काॅलेज के छात्र, छात्राएँ वोलेन्टीयर के रूप में निःस्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं की सेवा रूट लाईन में कर रहे है, ताकि उन्हें जलार्पण करने में किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
जानकारी हो कि श्रावण मास के दौरान इन वाॅलेंटियर्स की महत्ता इसलिए भी बढ़ जाती है कि इसके माध्यम से न जाने कितने श्रद्धालुओं को निःस्वार्थ भाव से सहयोग किया जाता है। इसके साथ अगर श्रद्धालुओं को चिकित्सीय उपचार की आवश्यकता है तो वो भी उपलब्ध कराई जाती है।





