
Deoghar: महाशिवरात्रि के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा निकाली जा रही भव्य शिवबारात को और भी अलौकिक बनाने का प्रयास किया गया है। साथ ही बाबा की शिवबारात में 12 ज्योतिर्लिंग का प्रारूप झांकी के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है।

इसमें सभी ज्योतिर्लिंग में मौजूद पुरोहित इसकी पूजा करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावे बच्चों में बढ़ती मोबाइल की लत से दूर करने के लिए मोजिला भूत भी बारात में शामिल होगा। साथ ही कलयुग पर आधारित घटना को लेकर कलकासुर बारात में लोगों को घटने वाली घटनाओं से अवगत कराएगा। कालकासुर के चारों हाथ में चार तरह की चीज होगी।

निशाचर खोपड़ी बारात की झांकी में शामिल होगी, जिसमें वह कुर्सी के लिए लड़ाई करते हुए नजर आएगा। साथ ही 50 देवी-देवताओं की झांकियां दिखाई देंगी। इसके अलावा शिवबारात में हाथी, घोड़ा, भूत, बेताल, नंदी, भृंगी, डाकिन, साधु-संन्यासी, राक्षस, चुड़ैल, पिचास, ढोल बाजा बैंड भांगड़ा सहित अन्य बाराती शामिल होंगे।









