
Deoghar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन कर रहे हैं । प्रधानमंत्री ने कोलकाता की फ्लाइट के लिए फ्लैग दिया।

पीएम मोदी ने जनता को संबोधन में कहा कि, यहां के विकास की योजनाओं में बहुत सारा लाभ मिलने वाला है. देवघर प्रोजेक्ट का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, विकास की सभी परियोजनाओं के लिए सभी झारखंड़ वासियों को बधाई देता हूं।


पीएम ने कहा कि बाबाधाम आकर सभी का मन खुश हो जाता है। देवघर से झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला। 16 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इससे झारखंड के विकास को बल मिलेगा। देवघर एयरपोर्ट का सपना लंबे समय से देखा था। इस प्रोजेक्ट से झारखंड के लाखों लोगों का जीवन आसान होगा। व्यापार और रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्यों के विकास से देश का विकास होता है। देश पिछले 8 सालों से इसी सोच के साथ काम कर रहा है।
पीएम मोदी ने देवघर में 16,800 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।


